• Fri. Nov 13th, 2026

Latest Post

विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल। महाविद्यालय के धन्वन्तरि सभागार में विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संवाद का आयोजन। राष्ट्रीय स्तर की आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती – सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH), सीवान बना चैंपियन टीम को चिकित्सा महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय के द्वारा सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया। महाविद्यालयीय सत्र 2023-2024 के द्वितीय व्यावसायिक के छात्र -छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के औषधियो का निर्माण किया गया। Second Round-2 councilling On dated 22.10.2026 & 23.10.2026

Trending

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के अन्तिम दिन 23/09/2026 को PPT प्रतियोगिता एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। आज कार्यक्रम के अन्तिम दिवस के समापन समारोह में सिवान के माननीय जिला पदाधिकारी, जिला उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सम्मिलित रहे। माननीय जिला पदाधिकारी ने छात्र – छात्राओं को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के अन्तिम दिन 23/09/2026 को PPT प्रतियोगिता एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। आज कार्यक्रम के अन्तिम दिवस के समापन समारोह में सिवान के माननीय जिला पदाधिकारी, जिला उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सम्मिलित रहे। माननीय जिला पदाधिकारी ने छात्र – छात्राओं को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

चिकित्सा महाविद्यालय के व्यवसायिक भवन एवं मुख्य द्वार के निर्माण हेतु शिलान्यास आदरणीय अध्यक्ष शासी निकाय प्रो (डॉ ) महाचंद्र प्रसाद सिंह जी के कर कमलों के द्वारा संपन्न हुआ। गरिमामई उपस्थिति अनुमंडल पदाधिकारी सह सदस्य श्री आशुतोष गुप्ता जी,सचिव प्रो (डॉ) रामानंद पाण्डेय जी, सलाहकार शासी निकाय प्रो(डॉ) प्रजापति त्रिपाठी जी सहित विद्वान शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्रबुद्ध नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान में  77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षकेतर, कर्मचारी, छात्र एवं छात्राओं ने अपने राष्ट्र एवं कर्तव्य के प्रति राष्ट्रीय ध्वज के तले शपथ लिया।

Inaugration of Freshers Fiesta of batch 2025-26,organized by batch 2024-25 of D.A.M.C.H,Siwan.

ज्ञान, बुद्धि एवं विवेक की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्रादुर्भाव दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। चिकित्सा महाविद्यालय में माँ सरस्वती की भव्य पूजा अर्चना।इस अवसर पर महाविधालय के प्राचार्य,शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।।🌹🙏

*श्रद्धांजलि सभा*
दिनांक 16/01/2026 को दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान में महाविधालय के वाहन चालक श्री चंदेश्वर सिंह जी के आसामयिक गोलोक गमन पर शोकाकुल सहकर्मियों के द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
  सभा को सम्बोधित करते हुए महाविधालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि हमारा पूरा महाविधालय परिवार उनके आसामयिक निधन से शोक संतप्त है, हम उनके आत्मा के शान्ति हेतु ईश्वर से कामना करते हैं।इस दुःखद घड़ी में पूरा महाविधालय परिवार श्री चंदेश्वर सिंह जी के परिवार के साथ खड़ा है। स्वर्गीय चंदेश्वर सिंह जी इस महाविधालय में वर्ष 1999 से अभी तक लगभग 27 वर्षों तक सेवा में रहे, दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

VACANCY NOTIFICATION 2026

दिनांक 12/01/2026 सोमवार को दयानन्द आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल सिवान के धनवन्तरी सभागार में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में महाविधालय के छात्र – छात्राओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर अपने ओजस्वी वक्तव्य प्रस्तुत किए।

एक पेड़ माँ के नाम 
आज दिनांक 6 जनवरी 2026 को दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में श्री आशुतोष गुप्ता (अनुमंडल पदाधिकारी)सिवान सदर सह सदस्य शासी निकाय के द्वारा औषधीय पौधा रोपण एवं जरुरतमंदो के बीच कम्बल वितरण किया गया।

सत्र 2025-26 में नवनामांकित छात्रों का 15 दिवसीय आयुर्वेद विद्या समारम्भ (Transitional Curriculam)कार्यक्रम का समापन समारोह दिनांक 08/12/2025 को सम्पन्न हुआ।
दिनांक 09/12/2025 को
विभिन्न समाचार पत्रों दैनिक भास्कर,आज, दैनिक जागरण  एवं हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर।

आज दिनांक 8.12.2025 को दयानंद आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान में चल रहे नो आगंतुक छात्र-छात्राओं के ट्रांजिशनल करिकुलम का समापन समारोह महाविद्यालय के धनवंतरी हाल में धूमधाम से मनाया गया। समापन  सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सिवान जिला के जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश एवं अनुमंडल पदाधिकारी सिवान के साथ आयुर्वेद महाविद्यालय के शासि निकाय  के सचिव डॉ रामानंद पांडे, शासि निकाय के सलाहकार एवं पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रजापति त्रिपाठी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने दीप जलाकर शुरूआत किया। नवागंतुक छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने आयुर्वेद को सबसे पुरातन चिकित्सा पद्धति बताया तथा छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद की शिक्षा को गहनता से ग्रहण करने के लिए कहा । अनुमंडल पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए आयुर्वेद के महान विभूतियां के चरित्र को अपनाने की अपील की महाविद्यालय का सचिव डॉ रामानंद पांडे ने अपने संबोधन में महर्षि सुश्रुत एवं महर्षि चारक के जीवनी पर प्रकाश डाला। पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रजापति त्रिपाठी  ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय एवं अस्पताल के विषय में विशेष जानकारी उपलब्ध कराई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने अतिथियों को समारोह की शोभा बढ़ाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस पूरे सत्र में सुचारू रूप से हिस्सा लेने के लिए नवआगंतुक छात्र-छात्राओं एवं सत्र को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को धन्यवाद दिया। मंच संचालन डॉ अंकेश कुमार मिश्रा ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारीयों के साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

You missed