• Fri. Nov 13th, 2026

Latest Post

विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल। महाविद्यालय के धन्वन्तरि सभागार में विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संवाद का आयोजन। राष्ट्रीय स्तर की आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती – सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH), सीवान बना चैंपियन टीम को चिकित्सा महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय के द्वारा सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया। महाविद्यालयीय सत्र 2023-2024 के द्वितीय व्यावसायिक के छात्र -छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के औषधियो का निर्माण किया गया। Second Round-2 councilling On dated 22.10.2026 & 23.10.2026

Trending

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के अन्तिम दिन 23/09/2026 को PPT प्रतियोगिता एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। आज कार्यक्रम के अन्तिम दिवस के समापन समारोह में सिवान के माननीय जिला पदाधिकारी, जिला उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सम्मिलित रहे। माननीय जिला पदाधिकारी ने छात्र – छात्राओं को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के अन्तिम दिन 23/09/2026 को PPT प्रतियोगिता एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। आज कार्यक्रम के अन्तिम दिवस के समापन समारोह में सिवान के माननीय जिला पदाधिकारी, जिला उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सम्मिलित रहे। माननीय जिला पदाधिकारी ने छात्र – छात्राओं को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आयुर्वेद चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान, सौजन्य -“हिंदुस्तान टाइम्स” विशिष्ट आभार जिलाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्रेय (भा०प्र० से०), आरक्षी अधीक्षक श्री पूरन झा (भा०पु०से०) सिविल सर्जन, सिवान एवं ब्यूरो चीफ श्री नीरज पाठक जी तथा समस्त हिंदुस्तान परिवार के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

स्वस्थ आयु के लिए योग, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, NCISM के निर्देशानुसार 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के शुभ अवसर पर सभी शिक्षक,कर्मचारी, छात्र- छात्राओं के साथ चिकित्सा महाविद्यालय में योग का अभ्यास किया गया।

(आमंत्रण)12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को महाविद्यालय प्रांगण मे योग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

एक पौधा अपनी मातृ एवं कर्म भूमि के नाम, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में औषधिय पौधा रोपण।

हिमालय वेलनेस कंपनी के द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय के 2018-19 बैच में प्रथम स्थान डॉ जीन्नत परवीन(चिकित्सा पदाधिकारी, बिहार सरकार) एवं द्वितीय स्थान डॉ श्रेया कुमारी (चिकित्सा पदाधिकारी, बिहार सरकार) ने प्राप्त किया था तथा 2019-20 बैच में प्रथम स्थान शाहीन प्रवीन एवं द्वितीय स्थान प्रकाश कुमार सिंह ने प्राप्त किया था। 2019-20 बैच से शाहीन प्रवीन को जीवक एवं से प्रकाश कुमार सिंह को आयुर्विशारद सम्मान दिया गया। इसके अतिरिक्त दोनों बैच के सभी छात्र – छात्राओं को वेलकम किट भी दिया गया।

सुखद संयोग

2 वर्ष पूर्व चिकित्सा महाविद्यालय के प्रांगण से उठी आवाज भारत सरकार ने मानी नीट परीक्षा अब ऑनलाइन thanks @teamhindustan

दिनांक 16/04/2026 को दयानंद आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय में पधारे प्रो(डॉ) रूद्रमणि दीपक( कायचिकित्सा विभाग) शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आजमगढ़, उत्तरप्रदेश द्वारा लिखित पुस्तक “Basics of Kayachikitsa” का विमोचन गरिमामयी उपस्थिति प्रो(डॉ) प्रजापति त्रिपाठी, प्रो (डॉ)राजेश श्रीवास्तव , प्रो(डॉ)प्रभात कुमार द्विवेदी, डॉ कुलदीप समेत महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान में दिनांक 07.04.2026 से 09.04.2026 तीन दिनों तक चलनेवाले “क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव – AYURFEST -2026” का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय अनुमंडल पदाधिकारी सिवान आशुतोष कुमार गुप्ता महाविधालय के पूर्व प्राचार्य एवं शासी निकाय के सलाहकार डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ,सचिव डॉ रामानंद पांडेय एवं प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर तथा भगवान धन्वंतरि के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधा एवं अंग वस्त्र देकर किया गया।

दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान में दिनांक 07.04.2026 से 09.04.2026 तीन दिनों तक चलने वाले “क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव – AYURFEST -2026” का शुभारम्भ महाविधालय के पूर्व प्राचार्य एवं शासी निकाय के सलाहकार डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी एवं उपप्राचार्य डॉ राजा प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उसके पश्चात राष्ट्रगान से इस महोत्सव का शुभारम्भ हुआ।इस महोत्सव में बैडमिंटन, कबड्डी, लूडो, शतरंज, वॉलीबॉल, 100 मिटर दौड़, कैरम एवं क्रिकेट जैसे खेल-कूद हो रहे हैं।

दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल महाविद्यालय के सचिव ,पूर्व सचिव, सलाहकार, प्राचार्य, शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र। चिकित्सा महाविद्यालय के तरफ से आप सभी को होली की शुभकामनायें।

You missed