Post navigation दिनांक 12/01/2026 सोमवार को दयानन्द आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल सिवान के धनवन्तरी सभागार में स्वामी विवेकानंद जी के जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में महाविधालय के छात्र – छात्राओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर अपने ओजस्वी वक्तव्य प्रस्तुत किए।*श्रद्धांजलि सभा* दिनांक 16/01/2026 को दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान में महाविधालय के वाहन चालक श्री चंदेश्वर सिंह जी के आसामयिक गोलोक गमन पर शोकाकुल सहकर्मियों के द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए महाविधालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि हमारा पूरा महाविधालय परिवार उनके आसामयिक निधन से शोक संतप्त है, हम उनके आत्मा के शान्ति हेतु ईश्वर से कामना करते हैं।इस दुःखद घड़ी में पूरा महाविधालय परिवार श्री चंदेश्वर सिंह जी के परिवार के साथ खड़ा है। स्वर्गीय चंदेश्वर सिंह जी इस महाविधालय में वर्ष 1999 से अभी तक लगभग 27 वर्षों तक सेवा में रहे, दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
महाविद्यालयीय सत्र 2023-2024 के द्वितीय व्यावसायिक के छात्र-छात्राओं के द्वारा रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग में अर्क तेल का निर्माण किया गया। Oct 4, 2026 D.A.M.C.H.
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के अन्तिम दिन 23/09/2026 को PPT प्रतियोगिता एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। आज कार्यक्रम के अन्तिम दिवस के समापन समारोह में सिवान के माननीय जिला पदाधिकारी, जिला उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सम्मिलित रहे। माननीय जिला पदाधिकारी ने छात्र – छात्राओं को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया। Sep 23, 2026 D.A.M.C.H.
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के दूसरे दिन 22/09/2026 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, राजा सिंह कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता पर वक्तव्य एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। Food Festival में बहुत सारे आयुर्वेदिक भोज्य पदार्थो का प्रदर्शन किया गया जो हमारे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैँ। Sep 22, 2026 D.A.M.C.H.