• Fri. Nov 13th, 2026

Latest Post

विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल। महाविद्यालय के धन्वन्तरि सभागार में विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संवाद का आयोजन। राष्ट्रीय स्तर की आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती – सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH), सीवान बना चैंपियन टीम को चिकित्सा महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय के द्वारा सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया। महाविद्यालयीय सत्र 2023-2024 के द्वितीय व्यावसायिक के छात्र -छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के औषधियो का निर्माण किया गया। Second Round-2 councilling On dated 22.10.2026 & 23.10.2026

Trending

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के अन्तिम दिन 23/09/2026 को PPT प्रतियोगिता एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। आज कार्यक्रम के अन्तिम दिवस के समापन समारोह में सिवान के माननीय जिला पदाधिकारी, जिला उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सम्मिलित रहे। माननीय जिला पदाधिकारी ने छात्र – छात्राओं को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के अन्तिम दिन 23/09/2026 को PPT प्रतियोगिता एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। आज कार्यक्रम के अन्तिम दिवस के समापन समारोह में सिवान के माननीय जिला पदाधिकारी, जिला उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सम्मिलित रहे। माननीय जिला पदाधिकारी ने छात्र – छात्राओं को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आज दिनांक 27/08/2024 को दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान के धनवंतरी सभागार में विश्व आयुर्वेद परिषद्, बिहार इकाई द्वारा आयोजित व्यक्तित्व विकास वर्ग (Personality Development Class) दिनांक 27/08/24 से 01/09/24 तक आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र।

एक पेड़ माँ के नाम!आज दिनांक 20/08/2024 को बैंक आफ इंडिया सिवान के मुख्य शाखा के अधिकारीयों के द्वारा पर्यावरण बचाओ अभियान कार्यक्रम में हमारे चिकित्सा महाविद्यालय के हर्बल गार्डन में 51 औषधिय पौधों का रोपण किया गया। पौधों को पुत्र की तरह देखभाल करें।

दिनांक 16 अगस्त 2024 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुए ट्रेनी महिला चिकित्सा की रेप के बाद हत्या के विरोध में पूरे शहर के साथ दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान के छात्र एवं छात्राओं द्वारा कैंडिल मार्च निकाला गया एवं ओपीडी बंद रहा, इस घटना से पूरा देश मर्माहत है।

दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर अस्पताल एवं महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के प्राचार्य सह अधीक्षक प्रोफ़ेसर डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव, पूर्व प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो० श्रीपति त्रिपाठी तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षक, चिकित्सक कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।

“सर्वे सन्तु निरामयाः” दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान तथा विश्व आयुर्वेद परिषद्, बिहार इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महर्षि चरक जयन्ती समारोह (श्रावण शुक्लपक्ष पंचमी (नागपंचमी) विक्रम संवत 2081), दिनांक – 09 अगस्त 2024 को महाविद्यालय के धन्वन्तरि सभागार में सम्पन्न हुआ ।

आज दिनांक 2 अगस्त 2024 को दयानंद आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के महाविद्यालय परिसर में शासी निकाय के लिए बने प्रशासनिक कक्ष का उद्घाटन बिहार प्रदेश के माननीय स्वास्थ्य मंत्री सह कृषि मंत्री श्री मंगल पांडेय के द्वारा सिलापट्ट का अनावरण कर एवं फीता खोलकर किया गया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में उनके साथ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह, सचिव प्रोफेसर रामानंद पाण्डेय सहित सभी शिक्षक, कर्मचारियों एवं छात्रों की उपस्थिति रही।

Our Principal attend the “Capacity Development Programme in Educational Planning and Administration” for the Principals of Ayurveda college in “National Institute of Educational Planning & Administration”@ NCISM, NIEPA N.Delhi

दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान के द्वारा आयोजित संवाद “परीक्षाओं को पारदर्शित बनाएं” अभियान मे सिवान के प्रबुद्ध नागरिक विभिन्न संस्थानों के प्राचार्य, चिकित्सक , अधिवक्ता, शिक्षक, शिक्षाविदों एवं छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

आज दिनांक 21 जून 2024 को दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान(बिहार)एवं विश्व आयुर्वेद परिषद बिहार तथा भारत विकास परिषद,देशरत्न शाखा के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग शिविर एवं व्याख्यान जिसका शीर्षक “नारी सशक्तिकरण के लिए योग”का आयोजन महाविद्यालय के अस्पताल परिसर में किया गया।जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के सचिव प्रोफ़ेसर डॉ0 रामानंद पांडेय,पूर्व प्राचार्य प्रोफ़ेसर डॉ0 प्रजापति त्रिपाठी एवं “प्राचार्य” प्रोफ़ेसर डॉ0 सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान धन्वंतरी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया ।

दिनांक 19-06-2024 को दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान के द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जिलाधिकारी सिवान श्री मुकुल कुमार गुप्ता,मुख्यालय एसoडीoपीoओo एवं ट्रैफिक एसoडीoपीoओo ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इस अवसर पर दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के “प्राचार्य” प्रोफ़ेसर डॉक्टर सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने इस वर्ष दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों को जो इस वर्ष 85 प्रतिशत अधिक मार्क्स पाकर उत्तीर्ण हुए छात्रों को पुरस्कृत किया।

You missed