• Wed. Jul 8th, 2026

दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर अस्पताल एवं महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के प्राचार्य सह अधीक्षक प्रोफ़ेसर डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव, पूर्व प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो० श्रीपति त्रिपाठी तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षक, चिकित्सक कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।

ByRavi Shastri

Aug 15, 2024
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सिवान,बीस सूत्री के उपाध्यक्ष,श्री संजय पाण्डेय एवं सोसाइटी हेल्पर ग्रुप के अनमोल जी तथा इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती आरती अलोक वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी एव चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
आयुर्वेद चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान, सौजन्य -“हिंदुस्तान टाइम्स” विशिष्ट आभार जिलाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्रेय (भा०प्र० से०), आरक्षी अधीक्षक श्री पूरन झा (भा०पु०से०) सिविल सर्जन, सिवान एवं ब्यूरो चीफ श्री नीरज पाठक जी तथा समस्त हिंदुस्तान परिवार के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
स्वस्थ आयु के लिए योग, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, NCISM के निर्देशानुसार 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के शुभ अवसर पर सभी शिक्षक,कर्मचारी, छात्र- छात्राओं के साथ चिकित्सा महाविद्यालय में योग का अभ्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed