• Fri. Jul 10th, 2026

विश्व आयुर्वेद परिषद के तत्वावधान में आज सिवान के दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में दिनांक 06/07/2025 से 12/07/2025 तक सात दिवसीय व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न आयुर्वेदिक कॉलेजों से आए कुल ६१ छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला का उद्देश्य भावी आयुर्वेद चिकित्सकों में न केवल आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है, बल्कि उन्हें अपने रोगियों, अस्पतालों और समाज के प्रति दायित्वबोध एवं संवेदनशील व्यवहार के लिए भी प्रशिक्षित करना है।

ByRavi Shastri

Jul 8, 2025
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सिवान,बीस सूत्री के उपाध्यक्ष,श्री संजय पाण्डेय एवं सोसाइटी हेल्पर ग्रुप के अनमोल जी तथा इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती आरती अलोक वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी एव चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
आयुर्वेद चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान, सौजन्य -“हिंदुस्तान टाइम्स” विशिष्ट आभार जिलाधिकारी श्री विवेक रंजन मैत्रेय (भा०प्र० से०), आरक्षी अधीक्षक श्री पूरन झा (भा०पु०से०) सिविल सर्जन, सिवान एवं ब्यूरो चीफ श्री नीरज पाठक जी तथा समस्त हिंदुस्तान परिवार के द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
स्वस्थ आयु के लिए योग, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, NCISM के निर्देशानुसार 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के शुभ अवसर पर सभी शिक्षक,कर्मचारी, छात्र- छात्राओं के साथ चिकित्सा महाविद्यालय में योग का अभ्यास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed