• Sun. Nov 22nd, 2026

आज दिनांक 27 जनवरी 2023 को दयानंद आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान में गुलमोहर मैत्री संस्थान पटना के द्वारा बच्चियों में गर्भाशय कैंसर के रोकथाम हेतु टिके का दूसरा डोज दिया गया ज्ञात हो कि गत वर्ष 1 जुलाई 2022 को गर्भाशय कैंसर को रोकने वाले टीके का पहला डोज 78 बच्चियों को दिया गया था जिसका दूसरा डोज आज दिया गया महाविद्यालय परिसर में लगे शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय, संस्था के सचिव श्री संजय पांडेय, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर प्रजापति त्रिपाठी तथा गुलमोहर मैत्री संस्थान की सचिव श्रीमती मंजू सिन्हा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।

You missed

20 नवंबर 2026: दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, के द्वारा आयोजित में ‘विश्व पाइल्स दिवस’ के अवसर पर मुस्तफाबाद बाजार, तरवारा, सीवान (बिहार) में *नि:शुल्क गुदा रोग* (एनोरेक्टल) स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर पाइल्स (बवासीर), फिशर और फिस्टुला जैसी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा समय पर उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।शिविर में उपस्थित डॉ. विजय गणेश यादव (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एम.एस. जनरल सर्जन) डॉ. प्रबुद्ध कुमार प्रवीण (एसोसिएट प्रोफेसर, एम.एस. जनरल सर्जन) डॉ. विश्वकर्मा कुमार कुशवाहा (एसोसिएट प्रोफेसर, एम.एस. जनरल सर्जन) की मौजूदगी रही।