• Wed. Nov 11th, 2026

*श्रद्धांजलि सभा*
दिनांक 16/01/2026 को दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान में महाविधालय के वाहन चालक श्री चंदेश्वर सिंह जी के आसामयिक गोलोक गमन पर शोकाकुल सहकर्मियों के द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
  सभा को सम्बोधित करते हुए महाविधालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि हमारा पूरा महाविधालय परिवार उनके आसामयिक निधन से शोक संतप्त है, हम उनके आत्मा के शान्ति हेतु ईश्वर से कामना करते हैं।इस दुःखद घड़ी में पूरा महाविधालय परिवार श्री चंदेश्वर सिंह जी के परिवार के साथ खड़ा है। स्वर्गीय चंदेश्वर सिंह जी इस महाविधालय में वर्ष 1999 से अभी तक लगभग 27 वर्षों तक सेवा में रहे, दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

ByD.A.M.C.H.

Jan 16, 2026
विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल।
महाविद्यालय के धन्वन्तरि सभागार में विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संवाद का आयोजन।
राष्ट्रीय स्तर की आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती – सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH), सीवान बना चैंपियन टीम को चिकित्सा महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय के द्वारा सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed