चिकित्सा महाविद्यालय के तरफ से आप सभी को होली की शुभकामनायें। Post navigation दिनांक 06/03/2025 को दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान में आयुर्वेद के शिक्षानीति एवं पाठ्यक्रम पर बैठक के क्रम में विभागाध्यक्षों के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य एवं सचिव।महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय के सभी 14 विभागों एवं हर्बल गार्डन का निरीक्षण किया गया साथ ही नये बन रहे आधुनिक प्रशासनिक भवन एवं रिसर्च सेंटर के कार्यों की समीक्षा की एवं उचित मार्गदर्शन दिया।
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के दूसरे दिन 22/09/2026 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, राजा सिंह कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता पर वक्तव्य एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। Food Festival में बहुत सारे आयुर्वेदिक भोज्य पदार्थो का प्रदर्शन किया गया जो हमारे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैँ। Sep 22, 2026 D.A.M.C.H.
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के चिकित्सकों, शिक्षकों एवं छात्रों के द्वारा आयोजित नुकड़ नाटक एवं आयुर्वेद की स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विभिन्न सत्रों के छात्र- छात्राओं के द्वारा आयुर्वेद की प्रस्तुति दी गई। Sep 21, 2026 D.A.M.C.H.
शिक्षक दिवस पर गुरू शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए। चिकित्सा महाविद्यालय में बी0 ए0 एम0 एस0 के छात्र,छात्राओं द्वारा शिक्षकों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। Sep 5, 2026 D.A.M.C.H.