Post navigation चिकित्सा महाविद्यालय के व्यवसायिक भवन एवं मुख्य द्वार के निर्माण हेतु शिलान्यास आदरणीय अध्यक्ष शासी निकाय प्रो (डॉ ) महाचंद्र प्रसाद सिंह जी के कर कमलों के द्वारा संपन्न हुआ। गरिमामई उपस्थिति अनुमंडल पदाधिकारी सह सदस्य श्री आशुतोष गुप्ता जी,सचिव प्रो (डॉ) रामानंद पाण्डेय जी, सलाहकार शासी निकाय प्रो(डॉ) प्रजापति त्रिपाठी जी सहित विद्वान शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्रबुद्ध नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान में दिनांक 07.04.2026 से 09.04.2026 तीन दिनों तक चलने वाले “क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव – AYURFEST -2026” का शुभारम्भ महाविधालय के पूर्व प्राचार्य एवं शासी निकाय के सलाहकार डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी एवं उपप्राचार्य डॉ राजा प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उसके पश्चात राष्ट्रगान से इस महोत्सव का शुभारम्भ हुआ।इस महोत्सव में बैडमिंटन, कबड्डी, लूडो, शतरंज, वॉलीबॉल, 100 मिटर दौड़, कैरम एवं क्रिकेट जैसे खेल-कूद हो रहे हैं।
चिकित्सा महाविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक सत्रों मे प्राचार्य का संवाद एवं भ्रमण । Nov 21, 2026 D.A.M.C.H.
20 नवंबर 2026: दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, के द्वारा आयोजित में ‘विश्व पाइल्स दिवस’ के अवसर पर मुस्तफाबाद बाजार, तरवारा, सीवान (बिहार) में *नि:शुल्क गुदा रोग* (एनोरेक्टल) स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर पाइल्स (बवासीर), फिशर और फिस्टुला जैसी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा समय पर उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।शिविर में उपस्थित डॉ. विजय गणेश यादव (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एम.एस. जनरल सर्जन) डॉ. प्रबुद्ध कुमार प्रवीण (एसोसिएट प्रोफेसर, एम.एस. जनरल सर्जन) डॉ. विश्वकर्मा कुमार कुशवाहा (एसोसिएट प्रोफेसर, एम.एस. जनरल सर्जन) की मौजूदगी रही। Nov 20, 2026 D.A.M.C.H.
दिनांक 06/11/2026 को दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान के महाविद्यालय परिसर में आरोग्यता के देवता एवं आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का पूजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। Nov 6, 2026 D.A.M.C.H.
विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल। Nov 5, 2026 D.A.M.C.H.