Post navigation हिमालया वैलनेस कंपनी द्वारा पुरस्कार वितरण सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।सामाजिक न्याय एवं युवा शक्ति संगठन के द्वारा आयोजित महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दिनांक 22.3.2024 को आयोजित किया गया।यह मैच बिहार एवं उत्तर प्रदेश के महिला टीम के द्वारा मैरवा में खेला गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ प्रजापति त्रिपाठी सेवानिवृत्ति प्राचार्य दयानंद आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के द्वारा किया गया।विजेता टीम बिहार ने उत्तर प्रदेश की टीम को पराजित किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रजापति त्रिपाठी के द्वारा शील्ड प्रदान किया गया साथ ही बिहार एवं उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि एवं संगठन के अध्यक्ष श्री सुधीर दुबे के द्वारा प्रदान किया गया। इस क्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है बेटियों का उत्साह वर्धन सभी क्षेत्रों में हमें करना चाहिए।
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के दूसरे दिन 22/09/2026 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, राजा सिंह कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता पर वक्तव्य एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। Food Festival में बहुत सारे आयुर्वेदिक भोज्य पदार्थो का प्रदर्शन किया गया जो हमारे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैँ। Sep 22, 2026 D.A.M.C.H.
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के चिकित्सकों, शिक्षकों एवं छात्रों के द्वारा आयोजित नुकड़ नाटक एवं आयुर्वेद की स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विभिन्न सत्रों के छात्र- छात्राओं के द्वारा आयुर्वेद की प्रस्तुति दी गई। Sep 21, 2026 D.A.M.C.H.
शिक्षक दिवस पर गुरू शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए। चिकित्सा महाविद्यालय में बी0 ए0 एम0 एस0 के छात्र,छात्राओं द्वारा शिक्षकों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। Sep 5, 2026 D.A.M.C.H.