INITIATED BY-NCISM & NI-MSME Post navigation दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज एवं हास्पिटल, सिवान, बिहार को आयुष मंत्रालय के द्वारा 2024-2025 मे बी ए एम एस BAMS (60 seats & M.D 8 seats. Kayachikitsha-4 seats & Dravyguna- 4 seats) मे प्रवेश हेतु अनुमति प्राप्त है।आज दिनांक 30/09/24 को दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु (Intern) बैच 18-19 छात्र छात्राओं के द्वारा Menstrual Hygiene Awareness Programme, जिले के दो विद्यालयों जिसमे एस० एस० हाई स्कूल, भगवानपुर और राजकीय कन्या महाविद्यालय, मोहमदपुर शामिल थे, में जागरूकता का कार्य किया। डॉ जिज्ञासा, डॉ अनामिका, डॉ रितिका, डॉ गौरव, डॉ आबिद की प्रमुख भूमिका रही।
दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान में दिनांक 07.04.2026 से 09.04.2026 तीन दिनों तक चलनेवाले “क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव – AYURFEST -2026” का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय अनुमंडल पदाधिकारी सिवान आशुतोष कुमार गुप्ता महाविधालय के पूर्व प्राचार्य एवं शासी निकाय के सलाहकार डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ,सचिव डॉ रामानंद पांडेय एवं प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर तथा भगवान धन्वंतरि के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधा एवं अंग वस्त्र देकर किया गया। Apr 11, 2026 Ravi Shastri
दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान में दिनांक 07.04.2026 से 09.04.2026 तीन दिनों तक चलने वाले “क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव – AYURFEST -2026” का शुभारम्भ महाविधालय के पूर्व प्राचार्य एवं शासी निकाय के सलाहकार डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी एवं उपप्राचार्य डॉ राजा प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उसके पश्चात राष्ट्रगान से इस महोत्सव का शुभारम्भ हुआ।इस महोत्सव में बैडमिंटन, कबड्डी, लूडो, शतरंज, वॉलीबॉल, 100 मिटर दौड़, कैरम एवं क्रिकेट जैसे खेल-कूद हो रहे हैं। Apr 10, 2026 Ravi Shastri
दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल महाविद्यालय के सचिव ,पूर्व सचिव, सलाहकार, प्राचार्य, शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र। चिकित्सा महाविद्यालय के तरफ से आप सभी को होली की शुभकामनायें। Mar 1, 2026 Ravi Shastri
चिकित्सा महाविद्यालय के व्यवसायिक भवन एवं मुख्य द्वार के निर्माण हेतु शिलान्यास आदरणीय अध्यक्ष शासी निकाय प्रो (डॉ ) महाचंद्र प्रसाद सिंह जी के कर कमलों के द्वारा संपन्न हुआ। गरिमामई उपस्थिति अनुमंडल पदाधिकारी सह सदस्य श्री आशुतोष गुप्ता जी,सचिव प्रो (डॉ) रामानंद पाण्डेय जी, सलाहकार शासी निकाय प्रो(डॉ) प्रजापति त्रिपाठी जी सहित विद्वान शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्रबुद्ध नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Feb 1, 2026 Ravi Shastri