• Fri. Nov 13th, 2026

Latest Post

विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं तार्किक चिंतन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करने की दिशा में एक सार्थक पहल। महाविद्यालय के धन्वन्तरि सभागार में विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संवाद का आयोजन। राष्ट्रीय स्तर की आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती – सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH), सीवान बना चैंपियन टीम को चिकित्सा महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय के द्वारा सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया। महाविद्यालयीय सत्र 2023-2024 के द्वितीय व्यावसायिक के छात्र -छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के औषधियो का निर्माण किया गया। Second Round-2 councilling On dated 22.10.2026 & 23.10.2026

Trending

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के अन्तिम दिन 23/09/2026 को PPT प्रतियोगिता एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। आज कार्यक्रम के अन्तिम दिवस के समापन समारोह में सिवान के माननीय जिला पदाधिकारी, जिला उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सम्मिलित रहे। माननीय जिला पदाधिकारी ने छात्र – छात्राओं को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के अन्तिम दिन 23/09/2026 को PPT प्रतियोगिता एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। आज कार्यक्रम के अन्तिम दिवस के समापन समारोह में सिवान के माननीय जिला पदाधिकारी, जिला उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सम्मिलित रहे। माननीय जिला पदाधिकारी ने छात्र – छात्राओं को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Admission session 2025-2026

i. Seat Matrix posting on Board’s website …………………………………    : 22.09.2025

ii.Starting date of online Registration & submission of 
   Application-cumChoice Filling / Editing of Application Form  
   data (Round-1 & Round-2) ……….. : 23.09.2025

iii. Last date of online Registration & submission of Application
      with payment
      through Debit Card/ Credit Card/ Net Banking/ UPI by   
      Registered candidate /
      Editing of Application Form data (Round-1 &   
      Round-2) …………………………. : 29.09.2025 (10.00 pm)

iv.Last date of Choice Filling and Locking (Round-1 &
     Round-2) …………………. : 29.09.2025 (11.59 pm)

v. Publication of Rank Card ……………………………. : 30.09.2025

vi. Round-1 Provisional Seat Allotment Result publication      
     date ………………………….. : 03.10.2025
vii. Downloading of Allotment order
     (Round-1) ………………………….. : 03.10.2025 to 06.10.2025

viii. Documents Verification and Admission  
       (Round-1) ………………………… : 04.10.2025 to 06.10.2025

Please visit website – bceceboard.bihar.gov.in
….For College Admission Enquiry  Contact – 9709979187

आयुर्वेद दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनायें!🌹🙏 आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति  राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 10 वाँ राष्ट्रीय  आयुर्वेद दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के चिकित्सकों, शिक्षकों एवं छात्रों के द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर, ,निशुल्क औषधि पादप वितरण, स्वास्थ्य जागरूकता, एवं विभिन्न सत्रों के छात्रों के द्वारा आयुर्वेद की प्रस्तुति दी गई।

माननीय अध्यक्ष बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड डॉ मृत्युंजय कुमार झा जी का अभिनन्दन सह स्वागत कार्यक्रम ।
जयतु संस्कृत, जयतु आयुर्वेद

शिक्षक दिवस के अवसर पर हमारे चिकित्सा महाविद्यालय में बी ए एम एस के छात्र,छात्राओं द्वारा शिक्षकों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया।

आज दिनांक 30/08/2025 को BAMS सत्र 2020-21(फाइनल ईयर) के छात्रों ने सत्र 2019-20 (इंटर्न बैच ) को फेयरवेल दिया, सभी छात्रों के भविष्य की शुभकामनायें 🌹👍

दिनांक 28.08.2025 को दयानन्द आयुर्वेदिक महाविधालय एवं अस्पताल सिवान में “डाबर इंडिया लिमिटेड” की तरफ से वैद्य संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविधालय के सभी 14 विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षक, चिकित्सक सम्मिलित हुए।

🇮🇳🇮🇳दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए 79वें  स्वतंत्रता दिवस पर अस्पताल एवं महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के प्राचार्य सह अधीक्षक प्रोफ़ेसर डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव, पूर्व प्राचार्य एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक, चिकित्सक कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।🇮🇳🇮🇳

शासी निकाय (Governing Body) के पदेन सदस्य सिवान के अनुमंडल पदाधिकारी(SDO), श्री आशुतोष गुप्ता सर का अभिनंदन एवं माननीय अध्यक्ष, सचिव, सलाहकार महोदय का आर्शीवचन महाविद्यालय को प्राप्त हुआ।

दिनांक 29 जुलाई 2025 को दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान तथा विश्व आयुर्वेद परिषद जिला इकाई के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि चरक जयंती समारोह परिसर मे बने आचार्य चरक जी के मंदिर मे विधिवत पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से मनाई गई।

आज दिनांक – 22/07/2025 को स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के जिला इकाई सिवान एवं दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान के संयुक्त तत्वावधान में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डेंगू एवं चीकूनगुनिया नियंत्रण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन महाविधालय के धन्वंतरि सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाविधालय के सभी छात्र – छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

You missed