• Wed. Nov 4th, 2026

D.A.M.C.H.

  • Home
  • महाविद्यालय के धन्वन्तरि सभागार में विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संवाद का आयोजन।

महाविद्यालय के धन्वन्तरि सभागार में विकसित भारत कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संवाद का आयोजन।

राष्ट्रीय स्तर की आयुर्वेद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ‘ज्योतिष्मती – सीज़न 6’ में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DAMCH), सीवान बना चैंपियन टीम को चिकित्सा महाविद्यालय में प्राचार्य महोदय के द्वारा सम्मानित एवं उत्साहवर्धन किया गया।

महाविद्यालयीय सत्र 2023-2024 के द्वितीय व्यावसायिक के छात्र -छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के औषधियो का निर्माण किया गया।

Second Round-2 councilling On dated 22.10.2026 & 23.10.2026

महाविद्यालय के बी०ए०एम०एस०सत्र 2023-24 के छात्राओं द्वारा अपने वर्ग में क्विज प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए “प्राचार्य” के द्वारा अंश दान एवं पारितोषिक के रूप में श्री वैधनाथ पब्लिकेशन की पुस्तक “आयुर्वेद सार संग्रह” प्रदान किया।

महाविद्यालयीय सत्र 2023-2024 के द्वितीय व्यावसायिक के छात्र-छात्राओं के द्वारा रसशास्त्र एवं भैषज्य कल्पना विभाग में अर्क तेल का निर्माण किया गया।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के अन्तिम दिन 23/09/2026 को PPT प्रतियोगिता एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। आज कार्यक्रम के अन्तिम दिवस के समापन समारोह में सिवान के माननीय जिला पदाधिकारी, जिला उप विकास आयुक्त एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सम्मिलित रहे। माननीय जिला पदाधिकारी ने छात्र – छात्राओं को सम्बोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं के द्वारा आज कार्यक्रम के दूसरे दिन 22/09/2026 को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, राजा सिंह कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता पर वक्तव्य एवं आयुर्वेदिक खाद्य उत्सव (Food Festival) का आयोजन किया गया । इसमें सभी सत्रों के छात्र- छात्रा सम्मिलित रहे। Food Festival में बहुत सारे आयुर्वेदिक भोज्य पदार्थो का प्रदर्शन किया गया जो हमारे स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैँ।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में 11 वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस जो दिनांक 21/09/2026 से 23/09/2026 तक आयोजित है के अवसर पर महाविद्यालय के चिकित्सकों, शिक्षकों एवं छात्रों के द्वारा आयोजित नुकड़ नाटक एवं आयुर्वेद की स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विभिन्न सत्रों के छात्र- छात्राओं के द्वारा आयुर्वेद की प्रस्तुति दी गई।