Post navigation महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष एवं बिहार सरकार में पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय के सभी 14 विभागों एवं हर्बल गार्डन का निरीक्षण किया गया साथ ही नये बन रहे आधुनिक प्रशासनिक भवन एवं रिसर्च सेंटर के कार्यों की समीक्षा की एवं उचित मार्गदर्शन दिया।दैनिक समाचार पत्र “प्रभात खबर” के अधिकारियों के द्वारा चिकित्सा महाविद्यालय के हर्बल गार्डन में औषधिय पौधों का रोपण किया गया। जिसमें महाविद्यालय के “प्राचार्य” सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिनांक 16/04/2026 को दयानंद आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय में पधारे प्रो(डॉ) रूद्रमणि दीपक( कायचिकित्सा विभाग) शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, आजमगढ़, उत्तरप्रदेश द्वारा लिखित पुस्तक “Basics of Kayachikitsa” का विमोचन गरिमामयी उपस्थिति प्रो(डॉ) प्रजापति त्रिपाठी, प्रो (डॉ)राजेश श्रीवास्तव , प्रो(डॉ)प्रभात कुमार द्विवेदी, डॉ कुलदीप समेत महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। Apr 17, 2026 Ravi Shastri
दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान में दिनांक 07.04.2026 से 09.04.2026 तीन दिनों तक चलनेवाले “क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव – AYURFEST -2026” का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय अनुमंडल पदाधिकारी सिवान आशुतोष कुमार गुप्ता महाविधालय के पूर्व प्राचार्य एवं शासी निकाय के सलाहकार डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ,सचिव डॉ रामानंद पांडेय एवं प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर तथा भगवान धन्वंतरि के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधा एवं अंग वस्त्र देकर किया गया। Apr 11, 2026 Ravi Shastri
दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान में दिनांक 07.04.2026 से 09.04.2026 तीन दिनों तक चलने वाले “क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव – AYURFEST -2026” का शुभारम्भ महाविधालय के पूर्व प्राचार्य एवं शासी निकाय के सलाहकार डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी एवं उपप्राचार्य डॉ राजा प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उसके पश्चात राष्ट्रगान से इस महोत्सव का शुभारम्भ हुआ।इस महोत्सव में बैडमिंटन, कबड्डी, लूडो, शतरंज, वॉलीबॉल, 100 मिटर दौड़, कैरम एवं क्रिकेट जैसे खेल-कूद हो रहे हैं। Apr 10, 2026 Ravi Shastri
दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल महाविद्यालय के सचिव ,पूर्व सचिव, सलाहकार, प्राचार्य, शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र। चिकित्सा महाविद्यालय के तरफ से आप सभी को होली की शुभकामनायें। Mar 1, 2026 Ravi Shastri