• Tue. Apr 21st, 2026

आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग के निर्देशन में हर दिन हर घर आयुर्वेद विषय पर एक सभा का आयोजन दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान एवं विश्व आयुर्वेद परिषद बिहार इकाई के संयुक्त तत्वधान में किया गया। सभा हर दिन हर घर आयुर्वेद आज समय की मांग है। इस अभियान में हमें हर घर को आयुर्वेद के द्वारा हर दिन उपयोग में आने वाली चिकित्सा के बारे में बताना है। आयुर्वेद को विश्वव्यापी बनाने के लिए हमें हर जिले ,प्रखंड ,पंचायत एवं गांव तक आयुर्वेद की पहुंच बनानी है एवं राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे आयुर्वेद संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीण स्तर के नागरिकों तक पहुंचाना है की हमारे घर में प्रयोग होने वाले मसाले एवं आसपास उगे हुए वनस्पतियों एवं पौधों से किस तरह असाध्य रोगों का भी इलाज किया जा सकता साथ ही महाविद्यालय स्तर पर आयुर्वेद की क्षमता को बढ़ाने हेतु जिससे इलाज में सुगमता हो ऐसा प्रयास करना है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रांत सचिव प्रोफेसर डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने कहा कि आयुर्वेद सभी पैथीयों की जननी है इस कार्यक्रम में सभी कर्मियों ने हर घर में आयुर्वेद भारत के ग्रामीण इलाकों में खासकर हर घर में कुछ ना कुछ आयुर्वेद से इलाज होता है इसी को व्यापक रूप में प्रचार प्रसार का प्रण किया जिससे आयुर्वेद विश्वव्यापी हो सके।

You missed

दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान में दिनांक 07.04.2026 से 09.04.2026 तीन दिनों तक चलनेवाले “क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव – AYURFEST -2026” का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय अनुमंडल पदाधिकारी सिवान आशुतोष कुमार गुप्ता महाविधालय के पूर्व प्राचार्य एवं शासी निकाय के सलाहकार डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ,सचिव डॉ रामानंद पांडेय एवं प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर तथा भगवान धन्वंतरि के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधा एवं अंग वस्त्र देकर किया गया।