• Sat. Mar 7th, 2026

सूर्योपासना का यह महान पर्व बिहार की उस विराट संस्कृति का परिचय है, जो संसार को महान संदेश देता है कि हम केवल उगते हुए सूर्य को ही नही डूबते हुए सूर्य को भी अर्घ्य देते हैं । हमारे लिए पूज्य जन अपने अवसान के काल मे भी पूज्य बने रहते हैं । अपार श्रद्धा से किए जाने वाले लोक आस्था के इस महापर्व सूर्य षष्ठी व्रत की हार्दिक बधाई।

ByRavi Shastri

Oct 27, 2025

भगवान् भास्कर आप के जीवन में नयी ऊर्जा ,नूतन उत्साह भर दें,आप आरोग्य एवं शतायु हों ,यही हम सभी की प्रार्थना है।

दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल महाविद्यालय के सचिव ,पूर्व सचिव, सलाहकार, प्राचार्य, शिक्षक,शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र। चिकित्सा महाविद्यालय के तरफ से आप सभी को होली की शुभकामनायें।
चिकित्सा महाविद्यालय के व्यवसायिक भवन एवं मुख्य द्वार के निर्माण हेतु शिलान्यास आदरणीय अध्यक्ष शासी निकाय प्रो (डॉ ) महाचंद्र प्रसाद सिंह जी के कर कमलों के द्वारा संपन्न हुआ। गरिमामई उपस्थिति अनुमंडल पदाधिकारी सह सदस्य श्री आशुतोष गुप्ता जी,सचिव प्रो (डॉ) रामानंद पाण्डेय जी, सलाहकार शासी निकाय प्रो(डॉ) प्रजापति त्रिपाठी जी सहित विद्वान शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, प्रबुद्ध नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान में  77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षकेतर, कर्मचारी, छात्र एवं छात्राओं ने अपने राष्ट्र एवं कर्तव्य के प्रति राष्ट्रीय ध्वज के तले शपथ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed