• Mon. Apr 13th, 2026

आज दिनांक 6 नवंबर2022 को आजादी के अमृत महोत्सव काल में दयानंद आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सिवान के धनवंतरी सभागार में जिला विधिक प्राधिकार सिवान द्वारा आम जनों में विधिक जागरूकता लाने के लिए हक हमारा भी है प्रोग्राम के तहत विधिक जागरूकता मेला सह शिविर का आयोजन किया गया।

सभा की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप जलाकर एवं भगवान धन्वंतरी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया मंच पर उपस्थित अतिथियों में मुख्य अतिथि सह सभा अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रदीप कुमार मलिक, विशिष्ट अतिथि अखिलेश कुमार झा एडिजे 1, अतिथि आशुतोष कुमार राय एडीजे / डीएलएसए सिवान,

श्री नरेंद्र कुमार एडीजे आठ, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री शंभू दत्त शुक्ला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रजापति त्रिपाठी मंचासीन थे। सभा में शहर के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा आम जन भी उपस्थित रहे।

You missed

दयानन्द आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सिवान में दिनांक 07.04.2026 से 09.04.2026 तीन दिनों तक चलनेवाले “क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव – AYURFEST -2026” का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत जिला पदाधिकारी सिवान विवेक रंजन मैत्रेय अनुमंडल पदाधिकारी सिवान आशुतोष कुमार गुप्ता महाविधालय के पूर्व प्राचार्य एवं शासी निकाय के सलाहकार डॉ. प्रजापति त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय ,सचिव डॉ रामानंद पांडेय एवं प्राचार्य डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर तथा भगवान धन्वंतरि के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत औषधीय पौधा एवं अंग वस्त्र देकर किया गया।